सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक-एक लाख इनामी दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार, बम बनाने के सामान मिले

सुकमा: जिले में पुलिस (Sukma News In Hindi) की तरफ से चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान के तहत शुक्रवार को सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री समेत दो नक्सलियों को पकड़ा है। स्थानीय पुलिस के साथ डीआरजी जवानों की भी इसमें बड़ी भूमिका रहा है। सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना कुकानार क्षेत्र के जंगल पहाड़ी में नक्सलियों के बारे में जानकारी मिली थी। भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने की सूचना मिलने पर थाना कुकानार से जिलाबल और डीआरजी की संयुक्त पार्टी वहां पहुंची।
सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती ग्राम कुन्ना के कांवडपारा और पेदापारा के जंगल-पहाड़ी की ओर नक्सल सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे। इस दौरान ग्राम कुन्ना के जंगल पहाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को आते हुए दिखे। पुलिस को देखकर ये लोग छिपने लगे। इस दौरान पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन दोनों में कटेकल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत मुचाकी सुखराम एलओएस और माड़वी कोसा मिलिशिया कमांडर है। दोनों पर छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा है।